उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशों के तहत उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों की समीक्षा की। एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने केदारनाथ एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस वितरण, दावे-आपत्तियों की सुनवाई, बीएलओ सत्यापन, अभिलेख संधारण और समयबद्ध कार्रवाई की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
