प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का महापौर ने दिया भरोसा


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से लंबित प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर आरती भंडारी से मुलाकात कर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
भारत श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ और प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण उनियाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रेस क्लब के लिए लगभग दो नाली भूमि की मांग की गई। महापौर ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम स्तर पर भूमि की उपलब्धता का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके लिए स्थायी प्रेस क्लब भवन उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!