विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को मिला व्यक्तित्व विकास का मार्गदर्शन


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र एवं सिविल सेवा निःशुल्क कोचिंग योजना के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के समन्वयक प्रो. एम.एम. सेमवाल ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। प्रथम सत्र में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. आरुषी उनियाल ने प्रभावी संचार के सात प्रमुख सिद्धांतों, भाषा कौशल, आत्मविश्वास, समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण और गैर-मौखिक संचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और सकारात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!