जिलाधिकारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह


रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित ट्रायल के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ट्रायल प्रक्रिया का फीडबैक लिया और चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया। चयन से वंचित खिलाड़ियों को भी निराश न होकर मेहनत जारी रखने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ट्रायल प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!