युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में इनक्यूबेशन मैनेजर भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत उद्यम स्थापना, बिजनेस प्लान, पंजीकरण, बैंक ऋण, ब्रांडिंग, विपणन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री तक हर स्तर पर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। विशेषज्ञों ने भी उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
