जिलाधिकारी ने की चिल्ड्रन बैंक की सराहना


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाई तथा उनकी सीखने की क्षमता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित चिल्ड्रन बैंक की विशेष सराहना की और इसे बच्चों में बचत, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाली प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, पौष्टिक भोजन और नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!