डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था


रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था, प्रवेश-निकास, खिड़कियों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

चमोली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने विकास भवन के समीप स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, अलार्म सिस्टम, प्रवेश-निकास व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का निरीक्षण करते हुए सभी उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित संरक्षण, अभिलेखीकरण और निर्धारित मानकों के अनुरूप रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!