सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है मूल्यांकन

देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर में आईक्यूएसी के तत्वावधान में एक दिवसीय आईक्यूएसी ओरिएंटेशन एवं फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आईक्यूएसी मूल्यांकन सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है। समन्वयक प्रो. डॉ. मधु थपलियाल ने गुणवत्ता संस्कृति, आईक्यूएसी के मानदंडों और छात्र-केंद्रित शिक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एआईएसएचई पोर्टल, छात्रवृत्ति योजनाओं और गुणवत्ता आधारित कार्यसंस्कृति पर भी चर्चा हुई। सभी शिक्षकों से अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और गुणवत्ता सुधार में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
