एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बूथ स्तर पर सजग रहने का आह्वान

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बीच कांग्रेस ने गढ़ी कैंट में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सक्रिय और सजग भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि बीएलए और कार्यकर्ता समन्वय के साथ प्रक्रिया को सफल बनाएं। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं भी व्यक्त कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
