घायल महिला को एयर एम्बुलेंस से पहुंचाया दून अस्पताल

उत्तरकाशी। तहसील मोरी के ग्राम गंगाड़ निवासी 39 वर्षीय सूरी देवी गांव में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके बाएं हाथ और पैर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से यूकाडा के माध्यम से हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) की व्यवस्था कर महिला को सुरक्षित दून अस्पताल, देहरादून पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!