जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेने रवाना हुए 40 किसान


उत्तरकाशी। कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत उत्तरकाशी के 40 किसानों का दल 5 से 7 अगस्त तक देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय ’’जैविक एवं प्राकृतिक खेती’’ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करते हुए किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसान आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक पहलुओं का ज्ञान प्राप्त करेंगे, जिससे जिले में आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि स्थानीय संसाधनों और जैविक पदार्थों के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल खेती की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण किसानों की आय बढ़ाने और सतत कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!