बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए सहारा बनी पुलिस


चमोली। बदरीनाथ धाम में चमोली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय श्रद्धालुओं को पुलिस जवान व्हीलचेयर के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाकर सुरक्षित और सुगम दर्शन करा रहे हैं। ड्यूटी के साथ सेवा भाव निभाते हुए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया। चमोली पुलिस की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बना रही है, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!