छात्राओं को साइबर अपराध, मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

कोटद्वार। जनपद पुलिस के जनजागरूकता अभियान के तहत ट्रू फ्रेंड्स चौरिटेबल ट्रस्ट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और एंटी नारकोटिक्स टीम ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। छात्राओं को मानव तस्करी, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओएलएक्स फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। छात्राओं से सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
