पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को बांटे छाते

श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल ने प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और खुले में व्यवसाय करने वाले जरूरतमंद व्यापारियों को स्टैंड वाले छाते वितरित किए। यह सेवा कार्य आशा सीमेंट एजेंसी श्रीकोट के संचालक रोटेरियन जगदीश नेगी के सहयोग से संपन्न हुआ। क्लब की टीम ने श्रीनगर कोतवाली और कीर्तिनगर थाने के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले लोगों को भी छाते प्रदान किए।
