पॉलीहाउस व आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय

पौड़ी। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आरआईडीएफ-नाबार्ड के तहत पॉलीहाउस में ऑफ सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कृषि विशेषज्ञ डॉ. एस.सी. पंत ने बताया कि पॉलीहाउस तकनीक से टमाटर का उत्पादन 100 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 250-300 टन तक हो सकता है। उन्होंने कहा कि संरक्षित खेती से बेहतर गुणवत्ता, कम रोग और अधिक लाभ मिलता है। जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने किसानों से एफपीओ से जुड़कर बेहतर विपणन और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह रावत ने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक और उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के अनुभव साझा किए। नाबार्ड के एडीएम हिमांक शर्मा ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
