भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

श्रीनगर। सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने रविवार को अष्टाबकरा महादेव मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सदस्यों ने सेवा भावना के साथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। अभियान में संस्था के संरक्षक दीनबंधु सिंह चौहान, रघुवीर सिंह रावत, हरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!