प्रभारी निरीक्षक ने कुल्हाड़ी उठाकर एक घंटे में खुलवाया गैरसैंण-फरकंडे मार्ग

चमोली। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गैरसैंणदृफरकंडे सड़क मार्ग पर तीन विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन अन्य स्थान पर व्यस्त होने के कारण उन्होंने इंतजार करने के बजाय थाना से कुल्हाड़ी मंगवाई और स्वयं राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गिरे पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया गया और मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। मार्ग खुलने के बाद दोनों ओर फंसे वाहन और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने विपरीत परिस्थितियों में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला के त्वरित निर्णय, नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते मार्ग खुलने से बड़ी परेशानी टल गई।
