12 से 18 अगस्त तक श्रीनगर में होगी श्रीराम कथा


श्रीनगर गढ़वाल। अपर बाजार स्थित सराफा धर्मशाला मैदान में 12 से 18 अगस्त तक संत गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीराम कथा धेनु मानस गौ टीका का आयोजन होगा। भारतीय गौ क्रांति मंच एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन और गौ महिमा पर विशेष प्रवचन होंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन एक वर्षीय गौ माता राष्ट्रमाता साधना के उद्यापन के अवसर पर किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!