दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद, तीन युवक गिरफ्तार


देहरादून। ऋषिकेश के वीरभद्र रोड स्थित साई मेडिकोज पर कब्जे को लेकर विवाद और लोकशांति भंग करने का प्रयास करने वाले तीन युवकों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अभिषेक, अक्षित और दिक्षे मेडिकल स्टोर संचालक प्रदीप सेमवाल से विवाद कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर भी तीनों युवक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!