करंट लगने से संत की मौत पर सपा नेता ने जताया दुख
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में करंट लगने से एक संत की मौत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बिजली के पैनल खुले पड़े हैं, जिससे लोगों और पशुओं की जान जोखिम में रहती है। महंत शुभम गिरी ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की अपील की।
