पुलिस ने बीएसएनएल चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार


टिहरी। टिहरी पुलिस ने बीएसएनएल की लगभग 5 लाख मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद कर मामले का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम पुलिस ने डायल-112 पर सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। मटियाली तिराहा चेक पोस्ट पर दो संदिग्ध पिकअप वाहनों की तलाशी के दौरान बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल पोल क्लैम्प सहित चोरी का पूरा सामान बरामद हुआ। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहन भी कब्जे में ले लिए। त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी चोरी का सामान जनपद से बाहर नहीं ले जा सके। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!