बारिश और भूस्खलन से तबाही, प्रभावितों को शीघ्र मुआवजे की मांग


जखोली। विकासखंड जखोली की सिलगढ़ और बांगर पट्टियों में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों में मकानों, गौशालाओं और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि बरसिर-बधाणी मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी होने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!