93 खिलाड़ियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा


चमोली। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन 10दृ11 वर्ष आयु वर्ग के 93 खिलाड़ियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इनमें 47 बालक और 46 बालिकाएं शामिल रहीं। योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को 11-12 वर्ष आयु वर्ग की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!