भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर डटे रहे डीएम, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण


देहरादून। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान पूरे दिन ग्राउंड जीरो पर डटे रहे और प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की। उन्होंने नंदा चौकी, सौड़ा-सरौली मार्ग, मालदेवता, बल्दी नदी, आईटी पार्क-सहस्त्रधारा रोड और मसूरी रोड स्थित पानी वाला बैंड क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनसुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए।
नंदा चौकी में पुल की एप्रोच लेन क्षतिग्रस्त होने पर डीएम ने तीन घंटे के भीतर मरम्मत कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए, जबकि सौड़ा-सरौली मार्ग और थानों मार्ग को भी प्राथमिकता के आधार पर खुलवाया गया। मालदेवता में हर वर्ष होने वाली समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। वहीं मसूरी के पानी वाला बैंड क्षेत्र में नए लैंडस्लाइड जोन का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को 15 दिनों के भीतर दो लेन यातायात बहाल करने तथा सुरक्षा दीवार का निर्माण दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहकर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!