सीएमओ ने स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण


उत्तरकाशी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने भटवाड़ी एवं डुंडा ब्लॉक की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर, धौंतरी और श्रीकालखाल में स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों, औषधि उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। मानपुर में निर्माणाधीन चिकित्सालय भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। धौंतरी स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र प्रसव केंद्र के रूप में विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और आमजन को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!