चीला-पशुलोक मार्ग पर 23 करोड़ की लागत से बन रहा 150 मीटर लंबा सेतु


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चीलादृपशुलोक मोटर मार्ग पर बीन नदी पर लगभग 23.09 करोड़ की लागत से 150 मीटर लंबा डबल लेन आरसीसी सेतु बनाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत निर्मित यह पुल क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित कर रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुल के दोनों एबटमेंट का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, जबकि मध्य खंभों का निर्माण भी तेजी से प्रगति पर है। पहला मध्य खंभा तैयार हो चुका है और दूसरे पर कार्य जारी है। सेतु के निर्माण से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होने से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!