नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पर छात्र संगठनों के साथ बैठक


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं की अध्यक्षता में छात्र संगठनों और छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, हेल्प डेस्क, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, एम्बुलेंस और अभिभावकों के प्रतीक्षालय सहित छात्र सुविधाओं पर चर्चा की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और नियमित कक्षाओं को लेकर सुझाव दिए। प्रो. गुसाईं ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी तथा विद्यार्थियों से केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!