श्रद्धालु की बिगड़ी तबियत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रविवार को एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल राहत एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रद्धालु को विवेकानंद अस्पताल, केदारनाथ पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। बीमार श्रद्धालु की पहचान बिहार निवासी 66 वर्षीय राम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी, जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!