श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली दो महिला टप्पेबाज गिरफ्तार

कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी करने वाली दो शातिर महिला टप्पेबाजों को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने की चेन और लॉकेट बरामद किया है। मेरठ निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपितों को सनेह रोड, गुलर पुल के पास दबोच लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पुष्पा रानी निवासी अमरोहा और सरोज निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने भीड़-भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
