छात्राओं को दी साइबर और महिला सुरक्षा की जानकारी


पौड़ी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) कोटद्वार ने अमर उजाला के सहयोग से स्कॉलर पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अस्मिता ममगाई ने छात्राओं को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, मानव तस्करी और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, नशे के दुष्प्रभाव और कानूनी अधिकारों से भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!