अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित


देहरादून। अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी विकसित भारत की आधारशिला है। सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पल्स पोलियो, तंबाकू मुक्त भारत और स्वस्थ बचपन पर जागरूकता संदेश दिए गए। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्रों को कोटपा अधिनियम, तंबाकू के दुष्प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!