मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया कार्य बहिष्कार

देहरादून। विकासनगर ब्लॉक प्रधान संगठन ने बीडीओ और विधायक मुन्ना सिंह चौहान के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बीबीजीआरवाई के प्रावधानों का विरोध जताया। प्रधानों ने कहा कि नई शर्तों के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराना कठिन हो गया है। उन्होंने 5 लाख रुपये तक की पत्रावलियों को ऑफलाइन स्वीकार करने, फेस मैपिंग की अनिवार्यता समाप्त करने तथा एनएमएमएस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति की बाध्यता खत्म करने की मांग की। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष भरत सिंह सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
