25 जुलाई को होगी ‘’रन फॉर कारगिल हीरोज’’

देहरादून। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में 25 जुलाई को देहरादून में ’’‘रन फॉर कारगिल हीरोज’’’ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। सुबह 7 बजे शौर्य स्थल, चीड़बाग में पंजीकरण, टी-शर्ट एवं कैप वितरण होगा। इसके बाद कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर सुबह 8 बजे रन का शुभारंभ होगा, जो गांधी पार्क में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विजेताओं को 26 जुलाई को शौर्य दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!