विश्वविद्यालय में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिरला परिसर में आयोजित प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर अनुशासन, सुरक्षा और रैगिंग रोकथाम की व्यापक रणनीति तैयार की गई। मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार ने कहा कि परिसर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निर्णय लिया गया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य बिरला और चौरास परिसर में नियमित निरीक्षण करेंगे तथा शैक्षणिक भवनों, पुस्तकालय, छात्रावास और प्रवेश द्वारों पर निगरानी रखेंगे। विश्वविद्यालय में रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और यूजीसी के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सीसीटीवी व्यवस्था की नियमित समीक्षा, सुरक्षा प्रकोष्ठ के साथ समन्वय तथा सभी छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य करने का भी निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!