हुड़दंग कर रहे तीन लोगों का चालान कर सिखाया सबक


श्रीनगर गढ़वाल। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे तीन लोगों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के तहत गुरुवार को श्रीनगर पुलिस ने करन प्रजापति निवासी श्रीनगर, नितिन निवासी सियोरा मंडावर (बिजनौर) और तरुण निवासी मंडावली (बिजनौर) को हुड़दंग करते हुए पकड़ा। पूछताछ एवं सत्यापन के बाद तीनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!