माइनिंग टीम पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो मो. साजिद,
हरिद्वार/लक्सर। मुंडाखेड़ा गांव में माइनिंग टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को माइनिंग कंपनी की फील्ड टीम के इंचार्ज तेजा साई ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुंडाखेड़ा क्षेत्र में जांच के दौरान कुछ लोगों ने उनकी टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार छापेमारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार निवासी रायसी, सारुन निवासी केडी खुर्द, रामू निवासी कंकरखाता और हरविंद्र निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे ताकि गिरफ्तारी से बच सकें, लेकिन पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया। कोतवाली लक्सर पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सरकारी टीमों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।