हरेला पर्व पर उत्तराखंड में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रोपे गए 10 लाख पौधे

देहरादून/उत्तरकाशी/टिहरी/चमोलीउत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर राज्यभर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थानों ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। हरेला के अवसर पर हरित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करते हुए लोगों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी आह्वान किया गया। उत्तराखंड में पहली बार एक ही दिन में 10 लाख पौधे रोपने का भी रिकार्ड बनाया गया।


महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

हरिद्वार। नगर वन देवपुर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधा रौपा। कार्यक्रम में जनपद में 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।


यूसीएफ ने किया पौधारोपण

देहरादून। हरेला पर्व पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) परिसर में प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रदेशभर में सहकारी समितियों के माध्यम से दो लाख फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।


हर्षाेल्लास से मनाया गया हरेला पर्व

देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।


कृषि मंत्री ने किया पौधारोपण

टिहरी। कृषि एवं टिहरी प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जौनपुर क्षेत्र के परोगी गांव में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति संरक्षण और उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी निभाई।

भिलंगना में हुई गुरु स्मृति वन की स्थापना

टिहरी। हरेला पर्व पर विकासखंड भिलंगना में विधायक शक्ति लाल शाह और प्रमुख राजीव कंडारी के नेतृत्व में गुरु स्मृति वन की स्थापना की गई। जिसमें पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं।

डीएम ने किया पौधारोपण

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने देवदार, बांज, बुरांश सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

एसएसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

टिहरी। हरेला पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया गया। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रुद्रप्रयाग। हरेला पर्व के अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने जैबीरी-ऊखीमठ में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति के प्रति आस्था और जिम्मेदारी का पर्व है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया।

कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण

रुद्रप्रयाग। हरेला पर्व पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 30 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया, जबकि डीएम ने रोपित पौधों के संरक्षण और डिजिटल मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

पौड़ी। हरेला पर्व पर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ग्राम तोली में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक रेनू बिष्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इसके बाद उन्होंने पीपलकोठी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, पंचकर्म कक्ष और हर्बल गार्डन का जायजा लिया।

हरेला पर 85 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

चमोली। हरेला महोत्सव-2026 के अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गोपेश्वर में अनार का पौधा लगाकर वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 85 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लिया।

हरेला पर पौड़ी पुलिस ने किया पौधारोपण

पौड़ी। हरेला पर्व पर एसएसपी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एसएसपी ने फलदार पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया और पुलिस कर्मियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभी थाना परिसरों में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया गया।

विश्वविद्यालय में हरेला पर हुआ पौधारोपण

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर औषधीय और सजावटी पौधों का रोपण किया गया तथा बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।

पौड़ी में एक दिन में लगे एक लाख पौधे

पौड़ी। हरेला पर्व पर विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पौधारोपण कर जनपदव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। पूरे जिले में लगभग एक लाख पौधे लगाए गए। अभियान में विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिकारियों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

ग्राम चडीयारा में हरेला पर हुआ पौधारोपण

टिहरी। हरेला पर्व पर विकासखंड जाखणीधार के ग्राम चडीयारा में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान कमला देवी, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। हरेला महापर्व पर श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू स्थित गंगा वाटिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण

श्रीनगर गढ़वाल। हरेला पर्व पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सभी ने हरित एवं स्वच्छ परिसर बनाने का संकल्प लिया।

जनपद न्यायाधीश ने किया पौधरोपण

रुद्रप्रयाग। हरेला पर्व पर जिला न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश नीना अग्रवाल ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है।

वन मंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

नरेंद्रनगर। हरेला पर्व पर वन प्रशिक्षण केंद्र नरेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पिरूल संग्रहण कार्य से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को 22 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प’’

जखोली। हरेला पर्व पर ग्राम पंचायत बजीरा में जलागम विभाग के सहयोग से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यूनिट प्रभारी विजय शाह ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

खनन स्थलों पर 2 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने जनपद के सभी खनन पट्टों, स्टोन क्रशरों और भंडारण क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। ग्राम कुमराड़ा में 100 पौधे लगाए गए, जबकि पूरे जनपद में 2 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।

महाविद्यालय में हरेला पर हुआ पौधरोपण

देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में आम, अनार, आँवला, डमस्क रोज़ और गाज़णा हल्दी के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय पर्यावरण संरक्षण और इको-फ्रेंडली परिसर के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

एसएसपी के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण

देहरादून। हरेला पर्व पर एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। पुलिस लाइन में करीब 100 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान पूर्व में लगाए गए पौधों और क्यारियों का भी सौंदर्यीकरण किया गया। एसएसपी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।

स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

देहरादून। लोकपर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वहीं राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) में 16 से 31 जुलाई तक चलने वाले श्स्वच्छता पखवाड़ाश् का शुभारंभ हुआ। अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने स्वच्छ, हरित एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पत्रकारों ने लिया हरित पर्यावरण का संकल्प’’

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) हरिद्वार इकाई ने हरेला पर्व पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह को पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। तरुण हिमालय इंटर कॉलेज परिसर में 11 पौधे लगाए गए। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

विधायक व डीएम ने किया पौधारोपण

उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला मुख्यालय के समीप पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों, सेना, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!