राहुल गांधी आज करेंगे छात्रों से संवाद, कांग्रेस ने पूरी की तैयारियां


देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित विशाल छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बन्नू स्कूल मैदान पहुंचकर तैयारियों का अंतिम जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव तथा राहुल गांधी के सहयोगी मनोज त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी का यह संवाद कार्यक्रम युवाओं और छात्रों के मुद्दों को नई दिशा देगा। उन्होंने प्रदेशभर के छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर राहुल गांधी के विचार सुनने और संवाद का हिस्सा बनने की अपील की। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!