धारी देवी-कालियासौड़ में 74.40 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास


श्रीनगर गढ़वाल। धारी देवी एवं कालियासौड़ क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए बुधवार को 74.40 लाख की लागत से बनने वाली ट्यूबवेल और 100 किलोलीटर क्षमता के जलाशय निर्माण कार्य का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने किया। उत्तराखंड जल संस्थान की इस योजना से क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि योजना से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला प्रभारी नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, जल संस्थान के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!