सीईओ ने निजी और राजकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक में दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश


देहरादून। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल की अध्यक्षता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दूधली (डोईवाला) में विकासखंड रायपुर एवं डोईवाला के निजी, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक दो चरणों में हुई, जिसमें निजी एवं अशासकीय विद्यालयों के 17 तथा राजकीय विद्यालयों के 24 प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न शासनादेशों की जानकारी देते हुए सभी विद्यालयों को नियमों के अनुरूप कार्य करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) प्रेम लाल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल, हेमलता गौड़ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं समग्र शिक्षा अभियान के कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!