गौरी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 2,100 रुपये का पुरस्कार चेक प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने गौरी की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के बल पर विद्यालय के छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय परिवार ने गौरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
