मतदाता सूची में नाम सत्यापन और संशोधन के लिए विशेष अभियान शुरू


देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं आपत्तियों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य करें। नए मतदाताओं के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 तथा विवरण संशोधन के लिए प्रपत्र-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!