कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की कार्यप्रणाली, लिंगानुपात और अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जनपद में आठ पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं, जिनकी नियमित निगरानी की जा रही है। अप्रैल से जून 2026 तक 2177 अल्ट्रासाउंड परीक्षण किए गए। अनियमितताओं के चलते उत्तराखंड अल्ट्रासाउंड घनसाली का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा सभी चिकित्सा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!