सफल आयोजन पर टिहरी की आयुष टीम सम्मानित

टिहरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन और उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष विंग जिला चिकित्सालय बौराड़ी की टीम को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद ने सम्मानित किया। योग दिवस के आयोजन, जनजागरूकता एवं योग के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने आयुष विभाग की भूमिका की सराहना करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. सुभाष चंद ने सम्मान को टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए भविष्य में योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से जनस्वास्थ्य संवर्धन जारी रखने की बात कही।
