तेज धारा में बहे एक ही परिवार के चार लोगों की बचाई जान


टिहरी। टिहरी पुलिस, जल पुलिस और आपदा राहत दल ने साहस व तत्परता दिखाते हुए गंगा की तेज धारा में बह रहे जयपुर निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की जान बचाई। 13 जुलाई को शत्रुघ्न घाट पर स्नान के दौरान परिवार के एक सदस्य का पैर फिसलने से वह बहने लगा, जिसे बचाने में अन्य सदस्य भी धारा की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिजनों ने पुलिस के साहसिक प्रयास की सराहना की। पुलिस ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!