पुलिस ने चार साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन में चलाए जा रहे ’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान में थाना मुनिकीरेती पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2022 से फरार चल रहे वारंटी भूरा पुत्र लियाकत निवासी किशनपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
आरोपी आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!