पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन में चलाए जा रहे ’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना मुनिकीरेती और कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 68 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब और पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!