भाजपा की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर किया मंथन


पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक जिला कार्यालय पौड़ी में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग में पौड़ी जिले के प्रदेश में चौथे स्थान पर रहने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने हरेला पर्व सहित आगामी अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। पौड़ी विधानसभा बैठक में विधायक राजकुमार पोरी की उपस्थिति में कांग्रेस से जुड़े लोगों समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!