कार्यशाला में मतदाता सूची शुद्धिकरण और नए मतदाता जोड़ने पर जोर


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में मंगलवार को राजपुर विधानसभा की एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने और नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्य वक्ता भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि राजपुर विधानसभा में प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाता सूची की जांच करनी होगी। उन्होंने युवाओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संभव होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ता एसआईआर अभियान को सफल बनाकर आगामी चुनावों के लिए संगठन को और मजबूत करेंगे। कार्यशाला में राज्य मंत्री मधु भट्ट, वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!