पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

श्रीनगर गढ़वाल। रायल ग्रुप जखोली के सौजन्य से पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया एवं वन विभाग परिसर के आसपास वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। बरसाती मौसम को देखते हुए देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देकर ही पर्यावरण संकट को कम किया जा सकता है। सभी ने रोपित पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
